ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोनावायरस अपडेट : कुल केस 86 लाख पार, पिछले 24 घंटे में 44,281 नए COVID-19 केस, 512 की मौत

 बुधवार यानी 11 नवंबर को पिछले 24 घंटे में 44,281 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं. पिछले एक दिन में 512 मरीजों की मौत हुई है. नए केस मामले सामने आने के बाद कुल मामले 86,36,011 हो गए हैं. हालांकि, ठीक होने वालों की कुल संख्या भी 80 लाख के पार हो गई है. कुल एक्टिव केस 5 लाख के नीचे पहुंच गए हैं.


नई दिल्ली : India Coronavirus Updates : भारत में कोरोनावायरस के कुल मामले 86 लाख के पार पहुंच गए हैं. बुधवार यानी 11 नवंबर को पिछले 24 घंटे में 44,281 नए COVID-19 केस दर्ज (new covid-19 cases) किए गए हैं. पिछले एक दिन में 512 मरीजों की मौत हुई है. नए केस मामले सामने आने के बाद कुल मामले 86,36,011 हो गए हैं. हालांकि, ठीक होने वालों की कुल संख्या भी 80 लाख के पार हो गई है. पिछले 24 घंटे में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50,326 है. देश में अब तक कोरोना से 80,13,783 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं कुल 1,27,571 लोगों की मौत हुई है.

अगर एक्टिव मामलों की बात करें तो कुल संख्या 5 लाख के नीचे पहुंच गई है. बता दें कि 28 जुलाई के बाद पहली बार एक्टिव मामले 5 लाख से कम हैं. कुल एक्टिव मरीज 5.72% यानी 4,94,657 हैं. देश में कोरोना का रिकवरी रेट 92.79% पर चल रहा है. डेथ रेट 1.47% पर है. 

पॉजिटिविटी रेट 3.83% पर आ गया है. यानी कि जितने टेस्ट कराए जा रहे हैं, उनमें से 3.83 फीसदी मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कुल 11,53,294 टेस्ट कराए गए हैं, वहीं देश में अब तक कुल 12,07,69,151 कोराना टेस्ट कराए जा चुके हैं. 

बता दें कि भारत में कोरोना का पहला मामला आने के 286 दिनों बाद तक देश में कुल 86 लाख मामले सामने आ चुके हैं. एक बार नजर डालिए कि आखिर कोरोना के मामले प्रति लाख बढ़ने में कितनी अवधि लगी-

COVID-19 के 86 लाख मामले 286 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है... हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे... भारत को 86 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 286 दिन लगे हैं...
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन
12 सितंबर 46,59,984 1 दिन
13 सितंबर 47,54,356 1 दिन
14 सितंबर 48,46,427 1 दिन
15 सितंबर 49,30,236 1 दिन
16 सितंबर 50,20,359 1 दिन
17 सितंबर 51,18,253 1 दिन
18 सितंबर 52,14,677 1 दिन
19 सितंबर 53,08,014 1 दिन
20 सितंबर 54,00,619 1 दिन
22 सितंबर 55,62,663 2 दिन
23 सितंबर 56,46,010 1 दिन
24 सितंबर 57,32,518 1 दिन
25 सितंबर 58,18,570 1 दिन
27 सितंबर 59,92,532 2 दिन
28 सितंबर 60,74,702 1 दिन
29 सितंबर 61,45,291 1 दिन
30 सितंबर 62,25,763 1 दिन
1 अक्टूबर 63,12,584 1 दिन
3 अक्टूबर 64,73,544 2 दिन
4 अक्टूबर 65,49,373 1 दिन
5 अक्टूबर 66,23,815 1 दिन
7 अक्टूबर 67,57,131 2 दिन
8 अक्टूबर 68,35,655 1 दिन
9 अक्टूबर 69,06,151 1 दिन
11 अक्टूबर 70,53,806 2 दिन
12 अक्टूबर 71,20,538 1 दिन
14 अक्टूबर 72,39,389 2 दिन
15 अक्टूबर 73,07,097 1 दिन
17 अक्टूबर 74,32,680 2 दिन
19 अक्टूबर 75,50,273 2 दिन
21 अक्टूबर 76,51,107 2 दिन
22 अक्टूबर 77,06,946 1 दिन
24 अक्टूबर 78,14,682 2 दिन
26 अक्टूबर 79,09,959 2 दिन
29 अक्टूबर 80,40,203 3 दिन
31 अक्टूबर 81,37,119 2 दिन
2 नवंबर 82,29,313 2 दिन
4 नवंबर 83,13,876 2 दिन
6 नवंबर 84,11,724 2 दिन
8 नवंबर 85,07,754 2 दिन
11 नवंबर 86,36,011 3 दिन

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook