ब्रेकिंग न्यूज़

 कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, थी भागने की कोशिश
उत्तर प्रदेश के कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे की मारी जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की थी। खबरों के मुताबिक, भागते वक्त विकास दुबे ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्री शीटर विकास दुबे घायल हुआ और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।

कानपुर पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने घायल सिपाही की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा तो पुलिस पर फायरिंग की जिसमें कुछ सिपाही घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे को गोली लगी। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में ...

बता दें कि, विकास को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल के दर्शन करने पहुंचा था। गार्ड द्वारा पहचाने जाने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने कल रात ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले किया था।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook