ब्रेकिंग न्यूज़

 उज्जैन में पकड़ा गया कानपुर मुठभेड़ का मुख्य आरोपी विकास दुबे
उत्तर प्रदेश के कानपुर के कुख्यात अपराधी और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था, तभी वहां के गार्ड ने पहचाना। जिसके बाद वहां की पुलिस एक्शन में आई और उसे वहीं धर लिया। गैंगस्टर विकास दुबे ने पिछले शुक्रवार को कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही विकास दुबे कानपुर पुलिस के लिए मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है। विकास दुबे इस नरसंहार का एक नामजद आरोपी था। बता दें कि, उसकी तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले विकास दुबे के दो साथी आज एनकाउंटर में ढेर हो गए। प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया।

मालूम हो कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो और तीन जुलाई की रात दबिश देने गई पुलिस की टीम के एक सीओ, तीन दारोगा तथा चार सिपाही की हत्या का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस को तलाश थी।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook