ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव में गैंगरेप की पीड़िता को जिंदा जलाया, सभी आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट  


उन्नाव। देश महिलाओं के लिए कितना असुरक्षित हो गया है, ये बात एक के बाद उनके खिलाफ हो रही हिंसा बता रही है। अब उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भी एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गैंगरेप की पीड़िता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। पीड़िता को सुबह के समय पांच लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़क गांव के बाहर जिंदा जला दिया। पीड़िता की उम्र 20 साल बताई जा रही है। सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

पीड़िता ने पांच आरोपियों को नाम भी बता दिए हैं। बताया जा रहा है कि सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेज दिया गया है। घटना उन्नाव के बिहार इलाके की है। मुख्य आरोपी को आखिर में पकड़ा गया। पीड़िता 90 फीसदी तक जल गई है।

पीड़िता ने मार्च में ही गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया था। जिनके खिलाफ ये केस दर्ज हुआ था उन्होंने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर हमला किया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को जमानत पर छूट कर आए दो आरोपियों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जिंदा जलाया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कुछ दिन पहले ही युवती के साथ रेप हुआ था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में आज युवती पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे के करीब गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसके ऊपर मिटटी का तेल छिड़ककर आग लगा दी है। सूचना मिलते ही गांव में शोर शराबा मच गया। पीड़िता को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना का मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी भी गिरफ्तार हो गया है। इस दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं मुहैया कराई गई। आरोपी इतने बेखौफ हैं कि जेल से उन्हें तीन दिन बाद ही जमानत मिल गई और उन्होंने पीड़िता को जिंदा जला दिया। पीड़िता ने गंभीर हालत में ही सभी आरोपियों के नाम बताए हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook