ब्रेकिंग न्यूज़

 IMD वैज्ञानिक ने चेताया, मुंबई से महज 200Km दूर है ‘निसर्ग’, ले चुका है गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप
नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान निसर्ग आज दोपहर तक मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में दस्तक देगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, फिलहाल तटों के आसपास तेज हवाएं चल रही हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे रत्नागिरी में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 55-65 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही हवाएं कोंकण तट की ओर बढ़ रही हैं और ये इस दौरान तफ्तार बढ़ा रही हैं। आशंका है कि चक्रवात के दस्तक देने के वक्त 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक, मुंबई के बीएमसी वाले इलाके में ‘प्राकृतिक’ चक्रवात/बारिश के साथ तेज हवा चलने की आशंका है। इसी बीच, गोवा में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं और कुछ तटीय इलाकों में पानी उफना रहा है।

मुंबई में IMD की वैज्ञानिक शुभांगी भुटे के मुताबिक, साइक्लोन निसर्ग बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बन चुका है और यह मुंबई से 200 किलोमीटर दूर है। यह रायगढ़ जिले में अलीबाग की ओर बढ़ रहा है। दोपहर एक से तीन बजे के बीच ये यहां से गुजरेगा। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook