ब्रेकिंग न्यूज़

बिरसा मुंडा आजादी के अग्रिम सेनानी थे:डॉ.कुशवाहा

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 


दिल्ली : आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा अग्रिम पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्होंने आंदोलन में अहम् भूमिका निभाई थी। उन्हें भगवान बिरसा कहा जाता है।

राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति डॉ.साकेत कुशवाहा ने यह बात आज यहां एक इंटरव्यू के दौरान कही।वह "जनजातीय समुदाय एवं विश्वविद्यालयों में  अनुसंधान" विषय पर आईआईटी दिल्ली के सीनेट हाल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री जे.के.बजाज थे।इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हर्ष चौहान के अलावा देश के 40 विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद थे।

डॉ.कुशवाहा ने कहा कि आदिवासियों की सभ्यता एवं संस्कृति अति प्राचीन है।इनका राष्ट्र निर्माण एवं आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है,किन्तु इतिहास में उन्हें समुचित स्थान नहीं मिल पाया,जिसे संयोगने का काम आजादी के इस अमृत महोत्सव वर्ष में किया जा रहा है।इस वर्ग से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना गौरव की बात है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook