ब्रेकिंग न्यूज़

 महात्‍मा गांधी की पुण्‍यतिथि पर CAA के खिलाफ आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी
नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की आज पुण्‍यतिथि है। आज ही कि दिन साल 1984 में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्‍मा गांधी की हत्‍या कर दी थी। इस मौके पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होने वाला है। सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर मानव श्रृंखला बनाएंगे। इसके साथ ही जामिया से राजघाट तक मार्च भी निकाला जाएगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक ऐसे किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, पुलिस ने सभी को बस से राजघाट जाने का ऑप्शन दिया है।

जानकारी के मुताबिक जन एकता जन अधिकार आंदोलन की अगुवाई में करीब 109 संगठन शांति वन से राजघाट तक मार्च निकालेंगे। हनुमान मंदिर, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट होते हुए यह मार्च निकाला जाएगा। इस विरोध मार्च के साथ ही 60 छात्र संघ गुरुवार को राजघाट तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। यह श्रृंखला शाम 5.10 बजे से शाम 5.17 बजे तक बनाई जाएगी। इसी वक्त में राष्ट्रपिता की हत्या कर दी गई थी। वहीं यशवंत सिन्हा की गांधी शांति यात्रा भी गुरुवार को ही राजघाट पर संपन्न होगी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook