ब्रेकिंग न्यूज़

 बड़ी खबर : सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकली ITBP का जवान शहीद...
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

नारायणपुर : नारायणपुर जिले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां आईईडी बम की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया. जबकि एक जवान घायल है | जवान सड़क निर्माण को सुरक्षा देने के लिए निकले थे, तभी ब्लास्ट हो गया। शहीद व घायल आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान हैं। सोनपुर थानाक्षेत्र के ढोंडरीबेड़ा के पास नक्सलियों ने यह आईईडी प्लांट किया था। नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह आईटीबीपी 53 बटालियन के जवान सड़क निर्माण को सुरक्षा देने निकले थे। सोनपुर थाना के ढोंडरीबेड़ा के पास पहुंचे थे कि एक जवान का पैर आईईडी के ऊपर आ गया। पैर का प्रेशर पड़ते ही आईईडी ब्लास्ट हो गया। यह हादसा सुबह लगभग 8.30 बजे के करीब हुआ है। शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह है, जो आईटीबीपी में ASI के रूप में पदस्थ था। वहीं घायल जवान का नाम महेश है। घायल जवान को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook