ब्रेकिंग न्यूज़

 गेंदबाज मोहम्मद शमी ने महेन्द्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया

मुम्बई : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने खेल के तीनों ही प्रारुपों में शानदार गेंदबाजी के कारण टीम में अपनी जगह बनाये रखी है। शमी पिछले एक दशक से अधिक समय से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई खिलाड़ियों की कप्तानी में खेला है पर वह महेन्द्र सिंह धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानते हैं।

शमी के अनुसार जितनी सफलता टीम को धोनी के समय मिली है। उतनी किसी कप्तान के दौर में नहीं मिली। शमी ने धोनी के नेतृत्व में पदार्पण करने के बाद विराट कोहली की कप्तानी में भी खेला है। वहीं अब वह रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रहे हैं। वह विराट की कप्तानी में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले फिट होने के लिए मोहम्मद शमी ने मुंबई में डॉक्टर  से ली सलाह - Crictoday Hindi

शमी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बात करें तो गुजरात टाइटन्स (जीटी) में हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में भी खेला है। इसी टीम ने साल 2022 में खिताब जीता और 2023 में फाइनल में जगह बनाई थी। अपने सर्वश्रेष्ठ कप्तान के बारे में बात करते हुए शमी ने कहा कि सबका रुख अलग-अलग होता है।
 
साथ ही कहा कि ये चीजें तुलना से शुरू होती हैं पर आप वही कहेंगे जो सबसे सफल रहा है। तो मेरे लिए वह धोनी हैं क्योंकि कोई भी उनके जितना सफल नहीं हुआ है। शमी टखने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 विश्व कप फाइनल के बाद से ही खेल से दूर हैं। उन्होंने 2023 विश्व कप में सबसे अधिक 24 विकेट लिए थे।(एजेंसी)

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook