ब्रेकिंग न्यूज़

 बिहार: थाने में सो रहे दरोगा की पिस्टल ले उड़े चोर...
एजेंसी 
बिहार में चोरों ने इस बार थाने के अंदर घुस कर हाथ साफ किया है। चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने दारोगा की पिस्टल ही उड़ा ली है। चोरी की यह घटना उजागर होने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला राज्य के अररिया जिले के फारबिसगंज थाने से जुड़ा हुआ है। दरअसल इस थाना कैंपस के अंदर ही सरकारी क्वार्टर बनाया गया है। फारबिसगंज थाने में पदस्थापित दारोगा विमल मंडल इसी सरकारी क्वार्टर में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि सुबह जब विमल मंडल सो कर उठे तब उनके कमरे का दरवाजा खुला था और उनकी सर्विस पिस्टल नदारद थी। जल्दी ही इस बात का पता चल गया कि दारोगा की पिस्टल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। दारोगा विमल मंडल वर्ष 2011 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पिस्टल मैगजीन से लोड थी और चोर मैगजीन सहित उनका पिस्टल ले उड़े हैं।

थाना कैंपस के अंदर से दारोगा की पिस्टल चोरी होने की वारदात सामने आने के बाद यहां लोगों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सवाल उठने लगे हैं कि जब थाने के अंदर घुस कर चोर दारोगा की पिस्टल गायब कर सकते हैं तब आम आदमी का क्या होगा?

बहरहाल थाने में चोरी की खबर मिलने के बाद फारबिसगंज के SDPO मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ का कहना है कि दारोगा की पिस्टल को बरामद करने और चोर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है।

फारबिसगंज थाना के पीछे ही पुलिस का सरकारी क्वार्टर है जहां दारोगा के साथ-साथ थानाध्यक्ष भी रहते हैं। इस घटना के बाद यहां पुलिस-प्रशासन सकते में पड़ा है और चोर को पकड़ने की सभी कोशिशें की जा रही हैं।


 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook