ब्रेकिंग न्यूज़

 हरियाणा में नेहरू-गांधी परिवार की संपत्तियों की होगी जांच
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने नेहरू-गांधी परिवार की संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है। राज्य के मुख्य सचिव केशनी अरोड़ा ने प्रदेश के स्थानीय और निकाय विभाग को ये आदेश दिया है। आरोप है कि साल 2005 से साल 2010 के बीच नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर हरियाणा में कई संपत्तियां जुटाई गई थीं।

बता दें कि प्रदेश में साल 2005 से साल 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार थी। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाई गई थीं। कुछ संपत्तियों की पहले से जांच चल रही है। इधर अब केंद्र सरकार के पत्र के बाद गांधी-नेहरू परिवार की बाकी संपत्तियों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
 
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हरियाणा सरकार को राजीव गांधी फाउंडेशन, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और  राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जांच का आदेश दिया है। इसके बाद मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को मामले में जांच करने के लिए कहा।
 
इससे पहले पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े ट्रस्ट और फाउंडेशन की जांच का आदेश दिया था। राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और प्रधानमंत्री राहत कोष से चंदा लेने का आरोप है। कमेटी मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी चंदा समेत कई कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच करेगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि टीम का नेतृत्व प्रवर्तन निदेशालय के एक विशेष निदेशक करेंगे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook