ब्रेकिंग न्यूज़

 राजस्थान में सरकार गिराने का षड्यंत्र कर रही है बीजेपी :राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के सियासी संकट को लेकर शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने बीजेपी पर मुख्यमंत्री गहलोत की सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने इसे राजस्थान की जनता का अपमान बताया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'देश में संविधान और कानून का शासन है। सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है। राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।'

देश में संविधान और क़ानून का शासन है।

सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं।

राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।

राज्यपाल महोदय को विधान सभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।

मालूम हो कि राजस्थान के राज्यपाल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार जल्द से जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। गहलोत का दावा है कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए पूरी संख्या है। इसके चलते अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और फिर देर रात कैबिनेट बैठक बुलाई। 

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार और बीजेपी पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमलावर रहे हैं। उन्होंने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर भी मोदी सरकार को घेराव किया है। वहीं, कोरोना वायरस को लेकर भी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook