ब्रेकिंग न्यूज़

 मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन
मुंबई : बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियॉग्रफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। वह 71 साल की थीं। सरोज खान को सांस लेने में परेशानी होने कारण कुछ दिनों पहले बांद्रा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात करीब 1.52 बजे उनका निधन हो गया।

बता दें कि, सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद यहां भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को 1.52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल में एडमिट रहने के दौरान सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, हालांकि वह नेगेटिव आया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरोज खान का अंतिम संस्कार मुंबई स्थित मलाड के मालवाणी में किया जाएगा।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook