ब्रेकिंग न्यूज़

 देश में 24 घंटे में 5242 मामले, 157 की मौत
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस महामारी के पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार (18 मई, 2020) को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 5242 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जो एक दिन के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इस बीच 157 लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। भारत में अब कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96169 हो गई है। इनमें 56316 एक्टिव केस हैं। 36834 ठीक हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। देश में इस महामारी से मृतक की कुल संख्या अब 3029 हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अब तक 38.29 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।’ मंत्रालय ने बताया कि कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। रविवार सुबह से लेकर अब तक हुई 157 मौतों में, 63 महाराष्ट्र में, 34 गुजरात में, 31 दिल्ली में, छह पश्चिम बंगाल में, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पांच-पांच, तमिलनाडु में चार, पंजाब में तीन और आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। देश में अब तक हुई कुल 3,029 मौतों में, सबसे ज्यादा 1,198 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 659, मध्य प्रदेश में 248, पश्चिम बंगाल में 238, दिल्ली में 160, राजस्थान में 131, उत्तर प्रदेश में 104, तमिलनाडु में 78 और आंध्र प्रदेश में 50 लोगों की मौत हुई है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook