ब्रेकिंग न्यूज़

 विवादित ट्विट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज
नई दिल्ली : सिख श्रद्धालुओं पर ट्वीट करने के बाद अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 3 के पुलिस स्टेशन में कांग्रेस के दिग्गज नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए अकाली दल के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके बिक्रम मजीठिया ने कहा है कि ‘तब्लीगी जमात से सिख श्रद्धालुओं की तुलना करने से हम आहत हैं…इससे सिखों का दिल दुखा है।’

आपको बता दें कि 2 मई को दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि ‘सिख श्रद्धालु पंजाब में Covid-19 को लेकर ताजा खतरा लगते हैं। तब्लीग मरकज से कोई तुलना?’ दरअसल करीब 3500 सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था कुछ दिनों पहले पंजाब के अलग-अलग जिलों में पहुंचा था।

उस वक्त अमृतसर में 76, लुधियाना में 38 और मोहाली में 10 श्रद्धालु कोरोना पॉजीटिव मिले थे। 1 मई को यह जानकारी सामने आई थी कि राज्य में कुल 542 कोरोना पॉजीटिव केसों में से 148 सिख श्रद्धालु हैं जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे हैं। इसके बाद ही कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया था।

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook