ट्रक टेम्पो की टक्कर में 7 मजदूरों की मौत
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के करीब ट्रक और टेंपो के बीच हुई भिड़ंत में 7 मजदूरों की मौत हो गयी है। जबकि दो लोग घायल हो गए है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूर अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यहां मेहनत-मजदूरी करने आए थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। ये सभी अपने घर जाने के लिए परेशान थे। इन मजदूरों को जाजन पट्टी चौराहे से मध्य प्रदेश जाने के लिए बस उपलब्ध होने की सूचना मिली थी। आठ मजदूर मथुरा से किराये पर टेंपो लेकर जाजन पट्टी जा रहे थे।
Leave A Comment