ब्रेकिंग न्यूज़

कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 31 की मौत, 1211 नए मामले, मरीजों की संख्या 10000 पार

 भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1211 मामले सामने आने के बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10363 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 31 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 339 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 10363 मामलों में से 8988 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1035 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 160 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 2711 हो गई है। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है कोरोना वायरस की स्थिति....

 
महाराष्ट्र: देश में सबसे अधिक कोरोना की मार महाराष्ट्र में देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में कुल 2711 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 2334 केस एक्टिव हैं और 217 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 160 लोगों की जान जा चुकी है। 
 
दिल्ली: दिल्ली में लगातार कोरोना के संक्रमण का मामला बढ़ रहा है। राजधानी में कोरोना वायरस का मामला 1500 पार कर गया है। यहां अब तक 1568 मामलों में 1510 एक्टिव केस हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 28 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 30 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 
 
तमिलनाडु: तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों का 1200 पार कर गया है। इस राज्य में कोरोना वायरस के 1242 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से से 1173 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 11 की मौत भी हो चुकी है और 58 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। 
 
केरल: केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 580 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 379 है और 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 198 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 
 
आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 450 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 लोगों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 7की मौत भी हुई है।
 
अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 21 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 10 ठीक हो चुके हैं।
 
अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आया है। 
 
असम: असम में कोरोना संक्रमण के 32 मामले दर्ज किए गए हैं और इनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
 
बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 92 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से एक की मौत भी हो चुकी है। 
 
चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 केस सामने आए हैं।
 
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 41 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 10 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
गोवा: गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 12 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
 
गुजरात: गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 619 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में कोरोना से 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 54 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  
 
हरियाणा: यहां कोरोना वायरस के 217 केस सामने आए हैं, जिनमें से 29 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 46 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। 
 
जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 290 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। 
 
कर्नाटक: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 312 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यहां इस बीमारी से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है 59 लोग ठीक हो चुके हैं। 
 
लद्दाख: लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। 
 
मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 691 हो गई है, जिनमें से 43 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 44 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
मणिपुर: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 3 मामले सामने आए हैं। 
 
मिजोरम: यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है। 
 
नागालैंड: यहां कोरोना का एक मामला सामने आ गया है।
 
ओडिशा: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 67 है। यहां एक की मौत हो चुकी है।
 
पुडुचेरी: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 8 केस सामने आया है।
 
पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। इनमें से जहां 11 की मौत हो चुकी है, वहीं 14 का इलाज कर दिया गया है। 
 
राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 897 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 3 मौत का मामला सामने आया है, वहीं 21 लोग ठीक हो चुके हैं।
 
तेलंगाना:  तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 678 हो चुकी है। इनमें से 16 की मौत और 100 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है। 
 
त्रिपुरा: यहां 2 मामले सामने आए हैं।
 
उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 पूरी तरह से ठीक हैं। 
 
उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 612 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 49 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 233 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 7 की मौत हो चुकी है। 
 
झारखंड: इस राज्य में अब तक इसके 26  मरीज सामने आए हैं, जिनमें 2 की मौत भी हो गई है।
 
एजेंसी 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook