मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में ठाकुरदेव का किया दर्शन
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
पांच बैगाओं ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को कराई ठाकुरदेव की पूजा अर्चना, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना
रामपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में आज विधानसभा क्षेत्र रामपुर के ग्राम कुदमुरा में आदिवासियों के प्रमुख देवता ठाकुरदेव के दर्शन के लिए पहुँचे। इस अवसर पर क्षेत्र के पांच बैगाओ ने मिलकर पारंपरिक विधिविधान से मुख्यमंत्री को ठाकुरदेव की पूजा अर्चना कराई, मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुवे प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।