ब्रेकिंग न्यूज़

 भारतीय विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी-युवा वैज्ञानिक खोजें सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प
नई दिल्ली :

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सेशन को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर I-STEM पोर्टल को लॉन्च किया, जो रिसर्च के क्षेत्र में काम करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे नए दशक की शुरुआत विज्ञान के कार्यक्रम से हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं बेंगलुरु आया था तब चंद्रयान लॉन्च हो रहा था।

रिसर्च का इकोसिस्टम इस शहर ने विकसित किया है जिससे जुड़ना हर युवा का सपना होता है लेकिन इस सपने का आधार सिर्फ अपनी प्रगति नहीं बल्कि देश के लिए कुछ करने से ये सपना जुड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानिक सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प खोजें ताकि भारत को इससे मुक्त किया जा सके। 
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook