ब्रेकिंग न्यूज़

 NCP के पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का दिल्‍ली में निधन

नई दिल्‍ली। एनसीपी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी (देवी प्रसाद त्रिपाठी) का दिल्‍ली में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।डीपी त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुआ था। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं।

डीपी त्रिपाठी ने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सोनिया गांधी के विरोध में कांग्रेस छोड़कर एनसीपी ज्वॉइन कर लिया था। एक समय में वो प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी भी माने जाते थे। डीपी त्रिपाठी के निधन पर एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा, 'डीपी त्रिपाठी जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे। हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook