ब्रेकिंग न्यूज़

 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को आर्थिक मदद देगी दिल्ली सरकार
नई दिल्ली:  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए आज (शुक्रवार) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर फाइनेंशियल इंसेंटिव भी देगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली सरकार ने पिछले 2-3 साल कड़ी मेहनत करके सभी लोगों से चर्चा करके दिल्ली की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी तैयार की है। आज सुबह इस पॉलिस को नोटिफाई कर दिया गया है।

सीएम केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च करते हुए कहा कि अगर आज से पांच साल बाद दुनिया में कहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल की बात होगी तो दिल्ली का उदाहरण सबसे पहले दिया जाएगा। उन्होंने कहा, इस पॉलिसी के जरिए हमारा उद्देश्य दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तर को कम करना है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, इलेक्ट्रिक व्हीकल आज महंगा है इसलिए इसे कोई खरीदता नहीं है। इसे ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदे इसलिए सरकार इस पर फाइनेंशियल इंसेंटिव देने जा रही है। दो पहिया पर लगभग 30000 इंसेंटिव, कार पर 1.50 लाख, ऑटो रिक्शा पर 30000, ई-रिक्शा पर 30000 और मालवाहक वाहन पर 30000 तक इंसेंटिव मिलेगा। इसके अलावा अगर आप पुराना प्रेट्रोल या डीजल वाहन एक्सचेंज में देकर नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार की तरफ से आपको इंसेंटिव मिलेंगे। सीएम ने कहा, इस तरह का इंसेंटिव पूरे देश में पहली बार दिल्ली में दिया जा रहा है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook