ब्रेकिंग न्यूज़

 वीडियो जारी कर सीएम शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा बताने वाले डॉक्टर हुआ गिरफ्तार
एजेंसी 
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री की जान को खतरा बताने वाले डॉक्टर राजन सिंह को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉक्टर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल डॉक्टर ने कहा था कि मुख्यमंत्री की जान को खतरा है, जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

डॉक्टर ने शिकायत की थी कि उसके सीने में दर्द है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम को इसकी जानकारी मिल गई। पुलिस की ओर से अस्पताल प्रबंधन को फोन करके डॉक्टर के बार में जानकारी दी गई, जिसके बाद डिस्चार्ज होते ही डॉक्टर को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डॉक्टर ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमे डॉक्टर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाया था।

इस पूरे मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर राजन के दावे को भ्रामक और गलत बताया था। जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने अफवाह फैलाने का केस दर्ज कर लिया था। क्राइम ब्रांच की ओर से इस बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की गई थी। डॉक्टर राजन ने जो वीडियो जारी किया था उसमे उसने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान की जान को खतरा है, यही नहीं डॉक्टर ने मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook