ब्रेकिंग न्यूज़

इंडोनेशिया में जोको विडोडो के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने को लेकर विरोध, 6 लोगों की मौत

 जकार्ता : इंडोनेशिया में जोको विडोडो के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्राबोवो सुबिआंतो को हराया।

 
जकार्ता के गवर्नर एनिस बसवेडन ने मारे गए लोगों की पुष्टि करते हुए बताया है कि मामले में अबतक कम से कम 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चुनाव आयोग के बाहर मंगलवार रात से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बुधवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
 
बताया जा रहा है कि चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए प्राबोवो सुबियांतो के समर्थक चुनाव आयोग के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसने बाद में हिंसा का रूप ले लिया। इससे पहले चुनाव में हार के बाद प्राबोवो सुबियांतो ने धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणामों को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी। प्राबोवो सुबिआंतो ने आगाह किया था कि चुनाव में व्यापक धांधली के उनके दावों की प्रतिक्रिया में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो सकता है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook