ब्रेकिंग न्यूज़

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री को पीछे से हमलावर ने दागी गोलिया...

एजेंसी

फुजेट में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में गोली मार दी गई। वारदात के वक्त आबे रविवार को होने वाले चुनाव को लेकर भाषण दे रहे थे। पूर्व पीएम की स्पीच का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था। आबे पर हमले के कई वीडियो सामने आए हैं।
एएचके ने जो वीडियो जारी किया है वह घटना के शुरुआती फुटेज में से एक है। इसमें दिख रहा है कि हमलावर आबे के पीछे से आता है। हालांकि, इस वीडियो में हमलावर नहीं दिख रहा है। फायरिंग के बाद आसपास के इलाके में धुंआ फैल जाता है, जिससे चीजें बहुत धुधली हो जाती है।
एक अन्य फुजेट में आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।
'फायरिंग के बाद धुंआ फैल गया'
घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने बताया, "हमलावर आबे के पीछे से आया और उन पर गोली चला दी। पहली फायरिंग की आवाज किसी खिलौने की तरह से आई। दूसरी गोली चलने की आवाज काफी तेज थी। वहां काफी धुंआ फैल गया और लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। लोगों ने आबे को घर लिया और उन्हें कार्डियक मसाज दी गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।"
गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बूंदक बरामद हुई है। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। डॉक्टर्स पूर्व पीएम आबे के इलाज में लगे हुए हैं। फिलहाल आबे की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook