ब्रेकिंग न्यूज़

 इंडोनेशिया में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
Earthquake in indonesia: इंडोनेशिया: इंडोनेशिया की धरती एक बार फिर से भूकंप(earthquake) के तेज झटकों से कांप गई है। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप (sulawesi) में आये भूकंप के तेज झटकों की वजह से अभी तक कम से कम 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, और दर्जनों लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
 
बताया जा रहा है, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई है। भूकंप का केन्द्र मजाने शहर से 6 किलोमीटर उत्तर-पूर्व था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूपंक के तेज झटके करीब 10 सेकेंड्स तक महसूस किये गए।

आपको बता दें, कि इससे पहले इंडोनेशिया में 2004 और 2018 में भी तेज भूकंप आया था। 2018 में आये भीषण भूकंप में करीब 4300 लोगों की मौत हो गई थी। 2018 में आये भूकंप को रिक्टल स्केल पर 7.5 मापा गया था।
 
वहीं, 2004 में इंडोनेशिया ने भूकंप का सबसे बड़ा दर्द झेला था, जब 2004 में इंडोनेशिया की धरकी काफी देर तक भूकंप के तेज झटकों से कांपती रही थी। 2004 में आये भीषण भूकंप में करीब सवा दो लाख लोगों की मौत हो गई थी।
 
वहीं, लाखों लोग गंभीर घायल भी हुए थे। उस भूकंप का खौफ आज तक लोग भूल नहीं पाएं हैं। 2004 में भूकंप की तीव्रता 9.1 मापी गई थी। वहीं, इस बार भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook