ब्रेकिंग न्यूज़

 न्यूजीलैंड : लॉकडाउन तोड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा

कुछ दिन पहले न्यूजीलैंड ने खुद को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था, लेकिन अब फिर वहां पर मामले तेजी से बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिस वजह से न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने इस्तीफा दे दिया है। कुछ दिन पहले क्लार्क ने लॉकडाउन तोड़कर बीच पर अपने परिवार से साथ मस्ती की थी। तभी से ही वो विरोधियों के निशाने पर थे। इस बीच उनको हटाने की मांग भी उठी थी, लेकिन प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इससे इनकार कर दिया था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक कुछ दिन पहले एक क्वारंटाइन सेंटर में बड़ी लापरवाही हुई थी। वहां पर ब्रिटेन से लौटी दो महिलाओं को रखा गया था। बाद में सिफारिश के आधार पर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर से जल्दी छोड़ दिया गया। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही वहां पर केस की संख्या अब 24 हो गई है, हालांकि नए पॉजिटिव केस दूसरे देश से आए हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ बीच पर देखे गए थे, जिसके बाद से उनकी आलोचना हो रही है।

वहीं मामले में पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने पहले तो उन्हें हटाने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब स्वास्थ्य मंत्री ने खुद इस्तीफा दिया, तो उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि वो क्लार्क के फैसले से सहमत नहीं हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को कोरोना मुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मौजूदा हालात में भी उनकी जरूरत है। अब न्यूजीलैंड के शिक्षामंत्री क्रिस हिपकिन्स को स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook