ब्रेकिंग न्यूज़

खुशखबरी सेना पुलिस में पहली बार महिलाओं की भर्ती खुली, ऑनलाइन आवेदन शुरू

 एजेंसी 

 
नई दिल्ली: सेना ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पुलिस शाखा के दरवाजे पहली बार महिलाओं के लिए खोल दिए हैं और उनसे भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। सेना पुलिस में जवान के स्तर पर महिलाओं की भर्ती से भविष्य में सेना की अन्य शाखाओं में भी महिला जवानों की भर्ती का मार्ग प्रशस्त होगा। अभी तीनों सेनाओं में महिलाओं की भर्ती केवल अधिकारी के स्तर पर ही की जाती है। यह पहला मौका है जब महिलाओं को सेना पुलिस में जवान के स्तर पर भर्ती किया जाएगा। वायुसेना ने कुछ वर्ष पहले महिलाओं को लड़ाकू भूमिका देते हुए उनकी बतौर लड़ाकू पायलट भी भर्ती की है।
 
ऑनलाइन आवेदन शुरू 
महिला सेना पुलिस में भर्ती का विज्ञापन जारी करते हुए सेना ने कहा है कि उम्मीदवार आज से ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 8 जून है। भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी सेना की वैबसाइट से हासिल की जा सकती है।
 
दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों की जांच करेंगी
सेना पुलिस में शामिल की जाने वाली महिलाएं दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। हालांकि सेना की पुलिस कोर की जिम्मेदारी सैन्य क्षेत्रों में व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने की होती है। सेना पुलिस सैन्य क्षेत्रों में विभिन्न अपराधों और नियमों के उल्लंघन की भी जांच करती है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook