ब्रेकिंग न्यूज़

सुशांत सिंह सुसाइड मामला: पटना में FIR दर्ज होने के बाद SC पहुंची रिया चक्रवर्ती
मुंबई:  दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब डेढ़ महीना बीतने के बाद इस केस में नया मोड़ आया है। शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ बिहार के पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं बुधवार को केके सिंह की एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिया ने देश की सर्वोच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर कर अपील की है कि बिहार में जो उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उसे मुंबई ट्रांसफर किया जाए।

मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती की ओर से ये केस देश के जाने माने वकील सतीश मानेशिंदे लड़ रहे हैं। रिया ने इस केस में अपने बचाव के लिए सतीश मानेशिंदे को हायर किया है। ये देश के सबसे मंहगे वकील हैं। शिंदे ने ही 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में एक्‍टर संजय दत्त का केस लड़ा था। शिंदे सलमान खान के भी वकील रहे चुके हैं। , रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। सतीश मनेशिंदे अब रिया चक्रवर्ती की ओर से केस लड़ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट में ये अपील शिंदे ने ही दाखिल की है।

बता दें रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ समय के लिए डेट किया और लिव-इन रिलेशनशिप में थे। पटना में दायर एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर सुशांत के साथ विश्वासघात करने और उसे अपने परिवार से पूरी तरह से उसे दूर करने का आरोप लगाया। आईपीसी में आत्महत्या करने के लिए धारा 341 (गलत संयम), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 306 (आत्महत्या के लिए अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पटना पुलिस को इस मामले में जांच करने और कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook