ब्रेकिंग न्यूज़

 चंद लोगों के बीच साउथ स्टार नितिन ने शाही अंदाज में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से की सगाई
मुंबई: साउथ स्टार नितिन ने कोरोना काल में गुपचुप तरीके से हैदराबाद स्थित पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी कंदुकूरी के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने तस्वीरें शेयर की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ स्टार नितिन के घर पर ही सगाई की रस्में हुईं है।
इस मौके पर दोनों ट्रडिशनल अटायर में नजर आए। लुक की बात करें तो नितिन शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी मंगेतर रेड कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं।
नितिन और शालिनी की सगाई के बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।नितिन और शालिनी 26 जुलाई को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
बता दें कि अप्रैल में उनकी सगाई और शादी होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण सब कुछ कैंसिल करना पड़ा। वहीं COVID-19 की वजह से प्रतिबंधों के कारण शादी के लिए कुछ ही लोगों को निमंत्रण भेजा गया है। 
काम की बात करें तो नितिन अपने करियर में अब तक करीबन 50 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2002 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वहीं शालिनी ने यूके के विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। यह जोड़ी पिछले आठ सालों से रिलेशन में है। 
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook