आकाश आहूजा के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएगी अनेरी वाजानी
-अनिल बेदाग-
मुंबई : अनेरी वजानी भारतीय टीवी इंडस्ट्री में एक बहुत ही चहेता चेहरा है, जिसने बहुत सारे दिलों में अपनी जगह बनाई है। अपनी प्यारी मुस्कान और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ, ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अपने प्रदर्शन के बाद से अनेरी निस्संदेह कई लोगों की पसंदीदा है। अनेरी अब जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री स्टार प्लस के शो ‘फालतू’ के अभिनेता आकाश आहूजा के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।