ब्रेकिंग न्यूज़

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अब 'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त 2023 की डेट बुक...

एजेंसी

 
'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से ही फैन्स विवेक की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। विवेक ने अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ऐलान कर दिया है।

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री बीते दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चा में थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब सपोर्ट किया और तगड़ी माउथ पब्लिसिटी के चलते अच्छा कलेक्शन भी किया। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद से ही फैन्स विवेक की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा हो गया है। विवेक ने अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ऐलान कर दिया है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं फिल्म के बारे में....
 
15 अगस्त 2023 को रिलीज होगी फिल्म
 
विवेक उन दर्शकों के लिए फिल्में बनाने में विश्वास करते हैं जो हमारे देश की जड़ों में हैं और दुनिया के लिए भी यह देखने के लिए कि हमारे देश ने वास्तव में क्या हासिल किया है। 'द वैक्सीन वॉर' की ग्लोबल रिलीज के लिए 15 अगस्त 2023 की डेट बुक की गई है। यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 11 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।
 
क्या बोले विवेक रंजन अग्निहोत्री
 
'द वैक्सीन वॉर' को लेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा, 'जब द कश्मीर फाइल्स को कोविड लॉकडाउन के दौरान पोस्टपोन कर दिया गया, तो मैंने इस पर रिसर्च करना शुरू कर दिया। फिर हमने ICMR और NIV के वैज्ञानिकों के साथ रिसर्च करना शुरू किया जिन्होंने हमारी अपनी वैक्सीन को संभव बनाया। उनके संघर्ष और बलिदान की कहानी जबरदस्त थी और रिसचर्स करते समय हम समझ गए कि कैसे इन वैज्ञानिकों ने भारत के खिलाफ न केवल विदेशी एजेंसियों बल्कि हमारे अपने लोगों द्वारा छेड़ा गया युद्ध लड़ा। फिर भी, हमने सबसे तेज, सबसे सस्ता और सबसे सुरक्षित टीका बनाकर महाशक्तियों के खिलाफ जीत हासिल की। मैंने सोचा कि इस कहानी को बताया जाना चाहिए ताकि हर भारतीय अपने देश पर गर्व महसूस कर सके। यह एक बायो-वार के बारे में भारत की पहली प्योर साइंस फिल्म होगी जिसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी।'
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook