बेमेतरा : स्वामी आत्मानंद (उत्कृष्ट) अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, देवकर में विभिन्न पदों पर संविदा/प्रतिनियुक्ति हेतु दावा आपत्ति
बेमेतरा : बेमेतरा जिले में अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित स्वामी आत्मानंद (उत्कृष्ट) विद्यालय देवकर में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य (अंग्रेजी माध्यम) प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित, व्याख्याता हिन्दी-02 पद, व्याख्याता संस्कृत-01 पद, व्याख्याता अंग्रेजी-02 पद व्याख्याता रसायन (हिन्दी माध्यम) -01 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता जीवविज्ञान (हिन्दी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता भौतिक (हिन्दी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता राजनीति शास्त्र (हिन्दी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र (हिन्दी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता रसायन (अंग्रेजी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता जीवविज्ञान (अंगे्रजी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता भौतिक (अंग्रेजी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता सामाजिक अध्ययन (अंग्रेजी माध्यम)-01 पद, व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम)-02 पद, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक (अंग्रेजी माध्यम)-01 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम)-01 पद, शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)-04 पद, सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम)-05 पद, व्यायाम शिक्षक 01 पद, ग्रंथपाल 01-पद, शिक्षक कम्प्यूटर 01 पद, प्रयोगशाला सहायक-03 पद, सहायक गे्रड-02, 01 पद, सहायक ग्रेड-03, 01 के पदों पर संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति हेतु 12 दिसम्बर 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था।
दावा आपत्ति सूची जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट में अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी द्वारा शासकीय वेब-साईट से दावा आपत्ति सूची डाउनलोड कर देखा जा सकता है।
सूची में यदि किसी अभ्यर्थी की त्रुटिपूर्ण जानकारी हो तो कार्यालयीन दिवस एवं समय में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के स्थापना कक्ष में 23 दिसम्बर 2020 तक प्रमाणित दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं, निर्धारित तिथि के पश्चात् दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थी दावा आपत्ति करते समय आवेदित पद के माध्यम का उल्लेख अवश्य करें, दावा आपत्ति में आवेदित पद का नाम, स.क्र, पंजीयन क्रमांक, पंजीयन तिथि, एवं शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन विचार योग्य नहीं होगा इसके साथ ही आवेदनों में की गई प्रविष्टियों मंे यदि कोई लिपिकीय त्रुटि हो गई हो तो ऐसी सभी आपत्तियाँ स्वीकार की जावेगी। दावा आपत्ति की उपरोक्त शर्तें सभी पदों के लिए लागू होंगी।
Leave A Comment