ब्रेकिंग न्यूज़

कृषि मंत्री आज  विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

बेमेतरा 13 मार्च :  प्रदेश के कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी पशुधन विकास एवं मछली पालन मंत्री श्री रविंद्र चौबे शनिवार 14 मार्च को कल जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। दोपहर 1.00 बजे धमधा से देवकर के लिए प्रस्थान कर 1.15 बजे देवकर आगमन एवं 2.15 बजे तक विकास कार्यों का भूमिपूजन  दोपहर 2.15 बजे देवकर से प्रस्थान कर 2.30 बजे तक ग्राम  सोनपांडर  साजा आगमन एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, शाम 4.00 से 5.00 बजे साजा  आगमन एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.30 से 6.30 बजे ग्राम बरगा में आयोजित विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 6.30 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook