ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा :  कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
बेमेतरा : कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सम्बंधित जायजा लिया। इस दौरान जिलाधीश ने ग्राम-कन्तेली, लोलेसरा एवं डूण्डा धान उपार्जन केंद्र का जायजा लिया है।
No description available.

इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान की सही तरीके से तौल, आद्रतामापी यंत्र का अवलोकन किया एवं सभी किसानों के धानों का ढेरी लगाकर ही बारदाने का वितरण कर धान खरीदी करनें के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए है।
No description available.
 
कलेक्टर ने सही तरीके से स्टैकिंग करनें के साथ ही मास्क एवं सेनेटाइजर का सतत उपयोग करनें की बात कही है। धान खरीदी के नोडल अधिकारियों से वहाँ पर बारदाने की स्थिति एवं वहाँ पर विभिन्न संधारित रजिस्टर का निरीक्षण कर मिलान किया गया।
No description available.

राज्य सरकार के निर्देश पर सप्ताह मे अवकाश के दिनों को छोड़कर सोमवार से शुक्रवार तक धान खरीदी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, लोलेसरा खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारी श्री राकेश शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री आर. के. वारे, सहायक नोडल अधिकारी श्री अरविन्द वर्मा, नायब तहसीलदार श्री आर. के. मरावी एवं सहित अन्य अधिकारी उपस्थ्ति थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook