ब्रेकिंग न्यूज़

 आज से धान ख़रीदी की होगी शुरुआत,  ज़िले में बनाए गए 137 धान ख़रीदी केंद्र
 महासमुंद : पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद ज़िले में कल  मंगलवार 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। धान एवं मक्का का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ एवं छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।
 
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान की खरीदी विगत खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में संचालित और नवीन बनाए गए  खरीदी केन्द्रों में की जाएगी।

इस प्रकार महासमुंद ज़िले के कुल 137  खरीफ विपणन धान उपार्जन केन्द्र के लिए किया जाएगा। ज़िले में खरीफ सीजन 2020-21 में जिले के एक लाख 40 हजार किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। जिनका कुल रकबा 02 लाख 11 हजार हेक्टेयर से अधिक हैं। 

   कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने खरीदी कार्य की पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। खरीफ विपणन वर्ष में जिले के  137 उपार्जन केंद्रों धान खरीदी की अनुमानित मात्रा 10274 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित है। इन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 मई 2021 तक की जाएगी।

   राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय से जारी दिशा-निर्देशानुसार धान खरीफ वर्ष 2020-21 में छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। इसी प्रकार मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है।

धान और मक्का खरीदी की समस्त राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि धान उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड)  एवं छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। भारत शासन की नवीन बारदाना नीति अनुसार धान उपार्जन एवं चावल जमा करने हेतु बारदाने की आवश्यक व्यवस्था करनी होगी। नीति अनुसार धान की खरीदी नए और पुराने बोरों में की जाएगी।

      कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने विगत वर्ष की तरह ज़िले में धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने ज़िले की सीमावर्ती सीमा पर नज़र रखने व रोकने कड़ी निगरानी करने के लिए 17 जाँच नाका बनाए है। सभी नाका पर पुलिस व अधिकारियों की तैनाती की गई है । ज़िले में धान ख़रीदी केंद्रों में सभी तैयारियाँ हो गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook