ब्रेकिंग न्यूज़

 बेमेतरा : नवोदय विद्यालय बेमेतरा मे महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बेमेतरा 12 मार्च :  जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा मे श्रीमती लक्ष्मी सिंह, प्राचार्य ज.न.वि. बेमेतरा की अध्यक्षता मे गत दिनों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य रुप सेे संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह एवं निर्देशक वत्सला फाउण्डेशन श्रीमती ज्योति सिंघानिया उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा पुष्पगुच्छ से अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे मे संबोधित करते हुए कहा आज हर क्षेत्र महिलाऐं अपनी अलग पहचान बना रही है। आज पूरी दुनिया की ज्यादातर महिलाऐं पुरुषों पर निर्भर नही है और इसलिए महिलाओं को प्रात्साहित करने के लिए ही “वोमेन्स डे“ मनाया जाता है। ताकि हर क्षेत्र मे महिलाऐं इसी तरह आगे बढ़ती रहें। घर, समाज, परिवार और यहां तक कि दुनिया बिना महिला के संभव नही है। इसके बिना कोई भी कल्पना नही की जा सकती है। जब तक समाज की मानसिकता नही बदलेगी, महिलाओं से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर नही होगी। 

संयुक्त कलेक्टर के उद्बोधन मे बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण  और महिलाओं छात्राओं को सम्पूर्ण रुप से सशक्त होकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर अपना योगदान पूर्ण करने की बात कही। पुरानी रुढिवाद और पुरुष प्रधान देश के दौर मे महिला अपने आप को मजबूत कर अपना पूर्ण सम्मान और अपना योगदान देते हुए देश के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रह कर अपना वर्चस्व कायम कर रही है। छात्र-छात्राओं को अपना अनुभव बताते हुए छात्रों को अपने पठन-पाठन मे एकाग्रचित होकर प्रातः समय जल्दी उठ कर पढ़ने से मन और बुद्धि का सही समन्वय होता है, जिससे याददाश्त एवं याद करने की प्रक्रिया मे फायदा होता है। इसी के साथ अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना जब तक मंजिल हासिल न हो। इसी के साथ निर्देशक वत्सला फाउण्डेशन  श्रीमती ज्योति सिंघानिया द्वारा भी छात्र-छात्राओं अपने उद्बोधन में विद्यालय गतिविधियों के अलावा छात्र अपने जीवन मे माता-पिता से प्राप्त संस्कारों को ध्यान मे रखते हुए अपना अध्ययन पूर्ण करना एवं समाज मे एक सभ्य नागरिक का दायित्व पूर्ण करते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपना पूर्ण योगदान दे सके इसके लिए प्रेरित किया।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook