ब्रेकिंग न्यूज़

 बलरामपुर : समय-सीमा की बैठक सम्पन्न, शासन की प्रमुख योजनाओं के साथ ही धान खरीदी के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

 बलरामपुर : संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता प्राप्त एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश सभी जिला अधिकारियों को दिये।

उन्होंने समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की चर्चा करते हुए निराकृत किये गये प्रकरणों को समय-सीमा से हटाने तथा अपूर्ण प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने जल जीवन मिशन, मोहल्ला क्लास, कोविड-1़9, बारदानों का संग्रहण, मध्यान्ह भोजन, मनरेगा, मत्स्य पालन, पैरादान, जारी नवीन राशन कार्ड तथा जाति प्रमाण पत्र के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री धावड़े ने खरीफ विपणन वर्ष के लिए आगामी धान खरीदी को देखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से संबंधित उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। जिले में दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए अर्जित की गई भूमियांे के लिए भू-अर्जन की मुआवजा राशि वितरण के संबंध में जानकारी लेते हुए अधीक्षण अभियंता जल संसाधन को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही डिप्टी कलेक्टर श्री बालेश्वर राम को भू-अर्जन प्रकरणों की अद्यतन जानकारी से प्रत्येक शनिवार को अवगत कराने को कहा।

उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए विलेज एक्शन प्लान की प्रगति की जानकारी ली। बलरामपुर के चनान नदी पर जल आवर्धन योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को इसका सत्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने शिक्षा विभाग के सहायक संचालक से मोहल्ला क्लास की संचालन की जानकारी लेते हुए कहा कि कोविड से बचाव के मानकों का पालन करते हुए नियमित कक्षाएं संचालित की जाये तथा शिक्षक इसमें लापरवाही न बरते। साथ ही जाति प्रमाण पत्र के प्राप्त आवेदन तथा निराकरण पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी छात्र जाति प्रमाण पत्र की वजह से शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाये।

कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी से बारदाना संग्रहण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य अनुरूप संग्रहण सयम-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से जनचैपाल और आस्था शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने को कहा ताकि प्रशासन के प्रति आमजनों का विश्वास और दृढ़ हो।

मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर महिला समूहों को मछली पालन करने हेतु दस साल का पट्टा प्रदाय करने को कहा। मछली पालन महिलाओं के लिए आय का प्रमुख साधन बन सकता है इसे अनावश्यक रूप से लंबित न किया जाये। कलेक्टर श्री धावड़े ने खनिज अधिकारी से नये रेत खदानों की निलामी प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए की जा रही तैयारियों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परिवहन तथा खनिज विभाग संयुक्त टीम बनाकर ओव्हरलोडिंग तथा नियम विरूद्ध चल रहे गाड़ियों की जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लक्ष्य के विपरीत सृजित मानव दिवस के संबंध में जानकारी ली तथा मनरेगा के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को भी रोजगार प्रदान करने की बात कही।

उन्होंने विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम भीतरचुरा में पिछले दिनों प्रशासन द्वारा स्वीकृत विभिन्न कार्यों के प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि इन्हें शीघ्र पूरा किया जाये। साथ ही ग्राम विजयनगर में महिला समूहों द्वारा रागी की खेती के साथ अन्य आजीविका मूलक कार्य किये जा रहे है। उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, वन तथा कृषि विभाग संयुक्त रूप से विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे एक आजीविका के केन्द्र के रूप मंे विकसित करें।

कलेक्टर श्री श्याम धावडे़ ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए आगामी धान खरीदी के दौरान ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अपने संबंधित क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा खरीदी प्रक्रिया का सुचारू रूप संचालन सुनिश्चित करने को कहा। जिले के वास्तविक किसानों से धान खरीदी के बात कहते हुए बिचैलियों, कोचियों, अवांछित व्यक्तियों तथा अन्य राज्यों से आयातित अवैध धान की खरीदी को पूर्णतः रोक लगाने हेतु जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।

उन्होंने खाद्य अधिकारी से जिला कन्ट्रोल रूम स्थापित कर इसका नम्बर आम जनों को उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सभी राईस मिलों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने फसल अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि गौठानों में पैरादान के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जाये तथा फसल अपशिष्ट को जलाने पर पूर्णतः रोक लगाई जाये। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कोविड-19 के लिए प्रतिदिन हो रही जांच एवं होम आइसोलेट मरीजों की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सैम्पल कलेक्शन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवेश पंैकरा, श्री बालेश्वर राम, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित कार्यालय प्रमुख उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook