बेमेतरा : प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी लीडर का ऑनलाइन प्रशिक्षण
बेमेतरा : बेमेतरा जिले के चारो विकासखंडो में 70 संकुल केन्द्रों के 166 पी.एल.सी. केंद्र संचालित है। हाई/हायर सेकेंडरी स्कुलो के प्राचार्यो को पी.एल.सी. लीडर बनाया गया है।
प्राथमिक/उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु वातावरण निर्मित कराने में पीएलसी सदस्यों को सहयोग देने के उद्देश्य से शासन की ओर से नवगठित पीएलसी प्रमुखों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के प्रथम चरण की शुरुआत दिनांक 9 नवंबर को हुई जो 12 नवंबर 2020 को संपन्न हो गई।
यह प्रशिक्षण बेमेतरा जिले के सभी चार विकासखंडों के नवगठित 166 पीएलसी प्रमुखों को 4 अलग-अलग समूहों में विभाजित कर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सहायक जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक आदि अधिकारियों के देखरेख में आयोजित किया गया।
इस पूरी कार्यशाला के दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य सहजकर्ता के रूप में सहयोग किया। इन चार दिनों के कार्यशाला में जिले के पीएलसी प्रमुखों को निम्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे पीएलसी प्रमुख के रूप में उनकी भूमिका तथा जिम्मेदारी क्या होगी, इस क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता क्यों है। इस उत्तरदायित्व को सही तरीके से निभाने के लिए विजन बनाना। विजन बनाने के बाद इसे कैसे क्रियान्वित करना है। बच्चों की शैक्षिक स्थिति के आकलन के लिए क्या मापदंड हो। शिक्षकों की अकादमिक आवश्यकता को कैसे पहचानें
Leave A Comment