ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : तहसील कार्यालयों में स्टाम्प वेंडरों से खरीद सकते है भौतिक स्टाम्प
ग्राहक सेवा केन्द्रों में उपलब्ध है ई-स्टाम्प

बलरामपुर : विभिन्न शासकीय कार्यों के सम्पादन, शपथ पत्र, राजस्व से जुडे़ कार्यों में नागरिकों को स्टाम्प की आवश्यकता होती है। क्रेता स्टाम्प खरीदने के लिए स्टाम्प वेंडरों से सम्पर्क कर वांछित मूल्य का स्टाम्प प्राप्त कर सकते हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत भौतिक स्टाम्प एवं ई-स्टाम्प विक्रेता उपलब्ध हैं।

जिले में कुल 12 भौतिक स्टाम्प वेण्डर कार्य कर रहे हैं। जिनमें तहसील परिसर बलरामपुर में दिवेश प्रसाद सिंह एवं सूरज कुमार गुप्ता, तहसील परिसर राजपुर में जमुना प्रसाद त्रिपाठी एवं सत्यनारायण तिवारी, तहसील परिसर रामानजुगंज में श्रीमती संध्या जायसवाल एवं शुभम जायसवाल, तहसील परिसर वाड्रफनगर में शिवम पटेल एवं श्याम कार्तिक तथा शिवनारायण सिविल न्यायालय परिसर रामानुजगंज में स्टाम्प विक्रय कर रहे हैं।

इसी प्रकार तहसील परिसर कुसमी में शिवशंकर प्रसाद गुप्ता एवं अनिल गुप्ता, तहसील परिसर शंकरगढ़ में अजय कुमार स्टाम्प बिक्री का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में जिले में ई-स्टाम्प की बिक्री भी हो रही है, जिसे ग्राहक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

ई-स्टाम्प विक्रेताओं में आशीष कुमार तिवारी जेल रोड रामानुजगंज, नर्वेदेश्वर तिवारी नवकी राजपुर, विनय गोलदार रामानुजगंज, श्याम कौशल पाण्डेय रामानुजगंज, राजा बाबू साहू कुसमी, सुरेन्द्र यादव जिगड़ी, सीताराम गुप्ता चांदनी चैक रामानुजगंज, आकांक्षा गुप्ता रामानुजगंज, लल्लू यादव खड़ियादामर बलरामपुर, हिमांशु जायसवाल रामानुजगंज, मौसम ज्योतिषी बलरामपुर, चन्दन कुमार पुरी रामानुजगंज, अमित कुमार पाण्डेय राजपुर, महाराजा बाबू साहू राजपुर, रजत कुमार सिन्हा कुसमी, राहुल कुमार गुप्ता शंकरगढ़, गौरीशंकर पाण्डेय शंकरगढ़, अशोक कुमार यादव वाड्रफनगर शामिल है। उक्त व्यक्तियों से सम्पर्क करने पर क्रेताओं को वांछित मूल्य का स्टाम्प प्राप्त हो जायेगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook