सूरजपुर : जिले में कृषि के क्षेत्र में पारदर्षिता से मक्के क्षेत्र का हो रहा विस्तार
कलेक्टर के निर्देष पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अबतक 360.80 क्विंटल मक्का बीज का किया गया वितरण
सूरजपुर 07 मार्च : राज्य शासन के मंषानुसार कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देष पर जिले में मक्के क्षेत्र के विस्तार हेतु विभिन्न स्तर पर कवायद की जा रही है। जिसमें पारदर्षिता से कृषकों को लाभ पहुॅचाएॅ जाने के उद्देष्य से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिले में 50 कलस्टर बनाकर सिंचाई सुविधा वाले क्षेत्रों में कृषको का चयन कर मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। इससे कृषकों के हितों की रक्षा के साथ जिले के विकास को सुनिष्चित किया जा रहा है। प्रषासन द्वारा बनाये गये कलस्टर में मनरेगा के सिंचाई क्षेत्र, कृषि विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मक्का फसल के विस्तार हेतु 7500 कृषकों का चयन किया गया है जिसमें विभिन्न कलस्टर में षिविर का आयोजन करके मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देषन में समाधान सूरजपुर के अंतर्गत नोडल बनाये गये अधिकारियों को मक्का विस्तार हेतु आबंटित ग्रामों में प्रयासों के लिए एवं निगरानी हेतु कहा गया जिनके द्वारा भी युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए मक्का विस्तार हेेतु प्रयास किया जा रहा है।

जिले में अबतक षिविर के माध्यम से 7345 कृषकों को लाभांवित करते हुए 360.80 क्विंटल मक्के के बीज का वितरण किया गया है, जिसका 1644 हेक्टेयर रकबे में रोपण किया जायेगा, जिसमें वितरण किये गये मक्के का 752 हेक्टेयर के रकबे में रोपण किया जा चुका है। षिविर में मक्का बीज वितरण किये गये किसानों में काफी हर्ष हैं, और अच्छी आमदनी का विष्वास भी रख रहें है इससे मक्के की खेती में कृषकों का रूझान भी देखा जा सकता है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के प्रयासों व निर्देषन पर जिले में यह भी सुनिष्चित किया जा रहा है, कि संपूर्ण कृषि कार्य में जैविक खाद का उपयोग किया जायें, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये गये हैं।
Leave A Comment