कोरिया : प्राकृतिक आपदा में मृत के वारिस के लिए 24 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया 07 मार्च : कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृत के वारिस के लिए 24 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने विकासखंड भरतपुर के ग्राम कुंवारपुर के रामसुख की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस चन्दाराम, रामऔतार, रामभुवन, रामदुलारे, रामबाई एवं बड़काबाई के लिए 4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इसी तरह उन्होंने ग्राम कंजिया के रघुनाथ सिंह की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चन्द्रवती, कमलबाई, हीरालाल, गोरख सिंह एवं रामप्रताप के लिए 4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है।
कलेक्टर ने विकासखंड भरतपुर के ग्राम देवगढ़ के राकेश की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस खुलनसाय बैगा, विकासखंड मनेन्द्रगढ के ग्राम घुटरा के प्रकाश की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मंगलीबाई और ग्राम भौंता के सतीश सिंह की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस देवसिंह तथा विकासखंड खड़गवां के ग्राम छोटेकलुआ की संगीता की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस दलबीर सिंह के लिए भी 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।
Leave A Comment