ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : ई-मेगा कैंप समिति का गठन
बेमेतरा : कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों के बारे मे लोगों को अवगत कराने हेतु ई-मेगा कैंप आयोजित करने के संबंध मे बेमेतरा जिले मे जिला स्तर पर समिति का गठन किया।
 
जिसमें समिति के अध्यक्ष श्री संजय कुमार दीवान अपर कलेक्टर को अध्यक्ष एवं श्रीमती ज्योति सिंह संयुक्त कलेक्टर (उप संचालक समाज कल्याण) को सदस्य सचिव बनाया गया है, तथा समिति के सदस्यों के रुप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप संचालक कृषि, उप संचालक उद्यान, मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पिरयोजना अधिकारी महिला बाल विकास, जिला श्रम पदाधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कार्यक्रम, ई-डिस्ट्रीक मैनेजर सम्मिलित हैं।

             उपरोक्त समिति की भूमिका एवं उत्तरदायित्व निम्नानुसार होगें। टीम के सदस्यों द्वारा लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यक्रम के बारे मे अवगत करायेगें तथा उसी समय उनकी समसओं का निराकण करने हेतु न्याय एप्प के शिकायत पेटी के माध्यम से नालसा की ओर प्रेषित करेंगे और शिविर की मुख्य थीम से जुड़े हुए लोगों को चिन्हांकित किये जाने के प्रयोजन से आवश्यक मैदानी भ्रमण कर चिन्हांकित किया जा सकता है।
 
इस थीम के द्वारा मेगा कैंप के महत्व तथा उद्देश्य के बारे मे लोगों को जानकारी साझा की जावेगी। उपरोक्त समिति द्वारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा से सतत् समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित की जावेगी।  

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook