8 लाख का वर्मी कम्पोस्ट विक्रय कर नये आयामों को छुती सूरजपुर की महिलाएॅ
सूरजपुर : कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अष्वनी देवांगन के मार्गदर्षन में राज्य शासन की योजना से सूरजपुर में गाय के गोबर को कण्डे के रूप में ही इस्तेमाल करती आई गाँव की महिलाओं को अब एक नया रोजगार मिल गया है। शासन द्वारा गाँव-गाँव गोठान बनाने की पहल ने सबकों एक नया रोजगार से जोड़ दिया है। गोठान से एक साथ निकलने वाला गोबर न सिर्फ उपयोगी हो गया है बल्कि गाँव की अनेक महिलाओं के खाली हाथों को काम देने के साथ उन्हें आमदनी भी मुहैया कराने लगा है। गोठान के गोबर से तैयार होने वाला जैविक खाद 10 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
जिले में विकासखंड भैयाथान के 17 गौठान, ओड़गी के 9 गौठान, प्रतापपुर के 18 गौठान, प्रेमनगर के 7 गौठान, रामानुजनगर के 11 गौठान, सूरजपुर के 24 गौठान कूल 86 गौठान में कुल 578 वर्मी बेड के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। जिसमें अबतक भैयाथान विकासखंड के गौठानो से 86 हजार किलोग्राम उत्पादन कर 16 हजार 523 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट लगभग 162106 रूपये का, ओड़गी विकासखंड के गौठानो से 11 हजार किलोग्राम उत्पादन कर 18 हजार 600 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट लगभग 184500 रूपये का, प्रतापपुर विकासखंड के गौठानों से 30 हजार 500 किलोग्राम उत्पादन कर 5 हजार 928 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट लगभग 56093 रूपये का, प्रेमनगर विकासखंड के गौठानों से 20 हजार 800 किलोग्राम उत्पादन कर 6 हजार 138 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट लगभग 60015 रूपये का, रामानुजनगर विकासखंड के गौठानों से 18 हजार 200 किलोग्राम उत्पादन कर 9 हजार 536 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट लगभग 90508 रूपये का, सूरजपुर विकासखंड के गौठानों से 54 हजार किलोग्राम उत्पादन कर 25 हजार 477 किलोग्राम लगभग 2,54,770 रूपये का विक्रय किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 82 हजार 202 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट 8 लाख 7 हजार 992 रूपये का विक्रय किया गया है।
केचुआं से तैयार इस जैविक खाद की उपयोगिता को जानने समझने के पश्चात लोग इसे लेने पहुंच रहे है। जैविक खाद की मांग बढ़ने से इस कार्य में संलग्न स्व सहायता समूह की महिलाओं में बहुत खुशी का माहौल है। गोठनों से निकलने वाला गोबर गाँव की अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह में आगे बढ़ाने के साथ उनकी आमदनी भी बढ़ा रहा है। विक्रय की गई कामोस्ट खाद की राशि गौठान समिति के खाते में जमा की जा रही है
Leave A Comment