बेमेतरा : उप तहसील कार्यालय नांदघाट व धान खरीदी केन्द्र का कलेक्टर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण
बेमेतरा 03 मार्च :-कलेक्टर शिव अनंत तायल ने आज मंगलवार को जिले के नांदघाट उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में नामान्तरण बंटवारा मद में समय सीमा का ध्यान नही रखे जाने निर्णाीत प्रकरणों के उचित रख रखाव नहीं पाये जाने, उप तहसील के स्टाफ का समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इन सब कारणों पर उप तहसील प्रभारी, नायब तहसीलदार रोशन साहू को तीन दिवस के अंदर कारण बताओं नोटिस जारी की गई ।
इसी तरह नांदघाट स्थित धान संग्रहण केन्द्र में सोसाइटी प्रभारी से धान संग्रहण केन्द्र की जानकारी ली। कलेक्टर श्री तायल ने संग्रहण केन्द्र के पास स्वच्छता रखने के लिए आदेश दिये। किसानों के पास बचे टोकनों की जानकारी लेते हुये संग्रहित किये धान को क्षति ना पहुॅचे इसके लिए समिति की जिम्मेदार होना बताया गया। अतः इस दिशा में धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश प्रभारी को दिये गये। परिसर से अनुपयोगी समाग्री को तत्काल हटाया जाकर आदेश का पालन रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये।
Leave A Comment