ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : कर्ण देखभाल जागरूकता पखवाड़ा 03 मार्च से 17 मार्च तक, नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराएं अपनी कान का जांच: कलेक्टर

बलरामपुर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने जानकारी दी है कि विश्व बधिरता दिवस 03 मार्च 2020 के अवसर पर देश में राष्ट्रीय स्तर पर कर्ण देखभाल जागरूकता अभियान पखवाड़ा 03 मार्च से 17 मार्च 2020 तक मनाया जा रहा है। उन्होंने जन समुदाय को अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य कान के विभिन्न बीमारियों एवं बधिरता के बारे में प्रचार-प्रसार करना है। कान के निरंतर देखाभाल एवं कान के रोगों के निदान हेतु भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके प्रदेश के शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रशिक्षित मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक उपकरणों एवं दवाईयों की व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के सर्वे अनुसार भारत में लगभग 6 करोड़ 30 लाख लोग बधिरता रोग से पीड़ित हैं तथा देश की जनसंख्या अनुरूप इस फैलाव 6.3 प्रतिशत है। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संस्था (एनएसएसओ) के सर्वे 2001 के अनुसार प्रति लाख आबादी पर 291 व्यक्ति ऐसे हैं जो कि बधिरता रोग से पीड़ित हैं, जिसमें 0 से 14 वर्ष के बच्चें अधिक प्रभावित हैं। इन आकड़ों पर यदि ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी जनगणना में इस समस्या के प्रभाव काफी हद तक बढ़ सकते हैं, जो मानवीय विकास के साथ प्रदेश की विकास में बाधा उत्पन्न कर सकती है। इस अभियान का उद्देश्य प्रारंभिक अवस्था में ही बहरेपन के निदान और उपचार की सेवा पुनः स्थापन कर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील करते है हुए कहा कि कान रोग की प्रारंभिक अवस्था में ही निदान हेतु अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर स्वास्थ्य लाभ लें और अपने आस-पास के लोगों को कान रोग से संबंधी जानकारी देकर जागरूक करें।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook