ब्रेकिंग न्यूज़

बलरामपुर : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ब्लॉक प्लांटेशन एवं लाख पालन क्षेत्र का किया निरीक्षण
बगिया स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है लाख पालन

बलरामपुर : कलेक्टर श्री श्याम धावड़े तथा पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने वनपरिक्षेत्र रघुनाथनगर में ब्लॉक प्लांटेशन और लाख पालन क्षेत्र का निरीक्षण किया। वनपरिक्षेत्र रघुनाथनागर के ग्राम बभनी में बगिया स्व सहायता समूह द्वारा लाख पालन का कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने लाख पालन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वनपरिक्षेत्राधिकारी ने उन्हें बताया कि लगभग दो सौ नग पलाश के पौधों में लाख पालन का कार्य बगिया स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

लाख का उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है तथा बाजार में इसकी काफी मांग होने से समूह के लोगो को अच्छी आय प्राप्त होगी। कलेक्टर ने समूह के लोगों से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के द्वारा ही समावेशी विकास होने की बात कही। क्षेत्र के भौगोलिक एवं जलवायुवीय दशा को देखते हुए लाख पालन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है, इसलिए इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।

इसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बभनी एवं चरचरी में ब्लॉक प्लांटेशन का अवलोकन किया। ब्लॉक प्लांटेशन में शीशम, करंज, खैर, महुआ, सिरस, आंवला, मुंडी, बांस जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए है। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकरियों से चर्चा करते हुए सभी वृक्षों के गुण तथा उनके उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने वृक्षों के उचित रख-रखाव के लिए विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

वनपरिक्षेत्राधिकारी ने बताया कि बभनी में 100 हेक्टेयर तथा चरचरी में 250 हेक्टेयर में वृहद वृक्षारोपण किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के बहुउपयोगी पौधे लगाये गये हैं। वृहद वृक्षारोपण क्षेत्र में भू-जल संरक्षण के लिए मिट्टी चेक डेम, ब्रशवुड चेक डेम, कन्टुर ट्रेन्च भी बनाये गये है। वृक्षारोपण क्षेत्र में कार्बन एसेसमेंट भी किया गया है, इसका पर्यावरण को बहुत अधिक लाभ होगा।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री विशाल कुमार महाराणा, अनुविभागीय अधिकारी वन श्री श्याम सिंहदेव, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवेश पैकरा, उप संचालक कृषि श्री अजय अनंत,  उप संचालक पशुपालन श्री बी.पी.सतनामी, तहसीलदार श्री विनित सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook