ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा:  दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 18 सितम्बर तक
बेमेतरा:  बेमेतरा जिले में अंग्रेजी माध्यम हेतु चयनित शिवलाल राठी उत्कृष्ट विद्यालय बेमेतरा में संविदा नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति के लिए छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के द्वारा प्राचार्य (अंगे्रजी माध्यम) प्रतिनियुक्ति हेतु आरक्षित, व्याख्याता हिन्दी-01 पद, व्याख्याता अंग्रेजी-01 पद, व्याख्याता संस्कृत-01 पद, व्याख्याता गणित-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता जीवविज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्याख्याता सामाजिक विज्ञान-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक प्राथमिक शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), प्रधान पाठक पूर्व मा. शाला-01 पद (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक-05 पद (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक-04 पद (अंग्रेजी माध्यम), व्यायाम शिक्षक-01 पद, गं्रथपाल-01 पद, शिक्षक कम्प्यूटर-01 पद, प्रयोगशाला सहायक-03 पद, सहायक ग्रेड-2, 01 पद, सहायक ग्रेड-03 01 पद, भृत्य-04 पद, चैकीदार -01 पद एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारी-02 पद (कलेक्टर दर संबधित जिले के अनुसार) कुल 32 पद हेतु 08 जुलाई 2020 को विज्ञापन जारी किया गया था।
 
          सहायक ग्रेड-03 के 01 पद हेतु 1578, सहायक ग्रेड-02 के 01 पद हेतु 1106, भृत्य के 04 पद हेतु 2757, चैकीदार के 01 पद हेतु 422 एवं सफाई कर्मचारी 02 पद हेतु 113 आवेदन कार्यालय को प्राप्त हुए। इन पदों हेतु अंतिम तिथि 21.07.2020 तक कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 5976 है। प्राप्त आवेदन पत्रों का पंजीयन किया गया। पंजीयन उपरांत सहायक ग्रेड-03, सहायक ग्रेड-02, भृत्य, चैकीदार एवं सफाई कर्मचारी के पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की सूची दावा आपत्ति हेतु जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https:// bemetara.gov.in  मंे अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी द्वारा शासकीय वेब-साईट https:// bemetara.gov.in  से दावा आपत्ति सूची डाउनलोड कर देखा जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी के नाम, योग्यता आदि में कोई त्रुटि हो तो कार्य दिवस में कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा के स्थापना कक्ष में दिनांक 18 सितम्बर 2020 तक प्रमाणित दस्तावेज सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है, निर्धारित तिथि के पश्चात् दावा आपत्ति के आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook