महासमुंद : महासमुंद जिले में अब तक 1176.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज
महासमुंद : महासमुंद जिले में 1 जून से अब तक 1176.7 मिलीमीटर औसत बारिश दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 08 सितम्बर 2020 तक 1176.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा सरायपाली विकासखंड में 1401 मिलीमीटर दर्ज की गई।
सबसे कम बारिश पिथौरा तहसीलवार में 745 मिलीमीटर हुई है। बसना तहसील में 1359 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 1319 मिलीमीटर और महासमुंद तहसील में 1059 मिलीमीटर दर्ज की गई। जिले में औसत बारिश 1192 से सिर्फ 16 मिलीमीटर दूर है।
Leave A Comment