ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग :  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दुर्ग विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता

दुर्ग : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दुर्ग विष्वविद्यालय द्वारा आयोजित निबंध, पोस्टर एवं क्विज स्पर्धा में बड़ी संख्या में हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आयोजन स्थल शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने जानकारी दी कि आज महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता विषय पर केन्द्रित निबंध, पोस्टर एवं  क्विज स्पर्धा का पृथक-पृथक आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजित निबंध स्पर्धा में एक सैकड़े से अधिक विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान में महिलाओं की सहभागिता पर विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं की सहभागिता से विज्ञान में हुये उल्लेखनीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। एक घंटे की अवधि में विद्यार्थियों द्वारा लिखे गये विचार अत्यंत प्रषंसनीय रहें। निबंध प्रतियोगिता का निर्णय दुर्ग विष्वविद्यालय द्वारा अपने स्तर पर किया जायेगा। निबंध प्रतियोगिता के दौरान हेमचंद यादव विष्वविद्यालय की ओर से सहायक कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप, डाॅ. सुमीत अग्रवाल, डाॅ. राजमणी पटेल, डाॅ.आर.पी. अग्रवाल, डाॅ. ए.आर.चैरे. डाॅ.एल.पी. वर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन.सिंह तथा आयोजन समिति के डाॅ. सुचित्रा गुप्ता, डाॅ. तरलोचन कौर डाॅ. कृष्णा चटर्जी एवं डाॅ. प्रषांत श्रीवास्तव उपस्थित थे।

आज आयोजित द्वितीय स्पर्धा में वूमेन इन साइंस विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस पोस्टर प्रतियोगिता में डेढ़ घंटे की अवधि में छात्र-छात्राओं को अपना पोस्टर स्वयं बनाकर पूर्ण करना था। विद्यार्थियों ने कल्पना चांवला से लेकर वर्तमान चंद्रयान अभियान तथा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान का बखूबी चित्रण किया। छात्राओं ने ग्रामीण अंचल में विज्ञान के जरिये किये जा सकने वाले कार्य जैसेः सौर उर्जा का उपयोग, पवन उर्जा, स्वच्छता अभियान में विज्ञान का अनुप्रयोग जैसे कार्यों में महिलाओं द्वारा किए जा सकने वाले सहयोग का अच्छा पोस्टर बनाया। पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक डाॅ. व्ही.एस.गीते से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी दक्षता का परिचय दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में डाॅ. गीते के साथ डाॅ. सतीष सेन, डाॅ. अलका मिश्रा आदि उपस्थित थे।

तृतीय सत्र में आयोजित अंतर्महाविद्यालयीन क्विज स्पर्धा में महाविद्यालयों की संख्या अधिक होने के कारण प्रारंभिक चरण में स्क्रीनिंग राउण्ड लिखित प्रष्नों के माध्यम से श्रेष्ठ 4 टीमों को चयनित कर उनकी मौखिक क्विज स्पर्धा आयोजित की गयी। 5 विभिन्न राउण्ड में वूमेन इन साइंस विषय पर पूछे गये प्रष्नों में एक राउण्ड विजुवल राउण्ड था। किसी टीम द्वारा प्रष्नों का जवाब न देने पर वह प्रष्न दर्षकों हेतु पास कर दिया गया। दर्षकों ने क्विज स्पर्धा में भरपूर आनंद लिया। उच्च स्तरीय प्रष्न पूछे जाने के कारण प्रतिभागी टीम के सदस्यों को उत्तर देने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। क्विज स्पर्धा की संयोजक डाॅ. सुनीता मैथ्यू के अनुसार प्रतिभागी विद्यार्थियों की तैयारी सराहनीय थी। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आये प्रभारी प्राध्यापक एवं साईंस कालेज, दुर्ग के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह, दुर्ग विष्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव डाॅ. भूपेन्द्र कुलदीप तथा डाॅ. अजय सिंह भी उपस्थित थे। क्विज स्पर्धा के संचालन में आयोजन समिति के सदस्य डाॅ. सुनीता मैथ्यू, डाॅ. संजू सिन्हा, डाॅ. अभिषेक मिश्रा, डाॅ. दिलीप साहू, आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डाॅ. प्रषांत श्रीवास्तव ने बताया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 27 फरवरी को दोपहर 12.00 बजे शोध छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों के लिए पृथक-पृथक पावर प्वाइंट के माध्यम से मौखिक प्रस्तुतिकरण होगा। इस स्पर्धा के निर्णय हेतु हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा एवं रजिस्ट्रार डाॅ. सीे.एल. देवांगन स्वयं उपस्थित रहेंगे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook