ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में अब तक 948 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा : चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 29 अगस्त 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में अब तक 948.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 1175.6 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में तथा न्यूनतम 663 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।

संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 1002 मि.मी. वर्षा, थानखम्हरिया तहसील मे 1068 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 834 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले मे पिछले 24 घण्टे के दौरान 29 अगस्त सवेरे 8 बजे की स्थिति मे बेमेतरा तहसील मे 20 मि.मी., बेरला तहसील मे 52 मि.मी., साजा तहसील मे 50 मि.मी., नवागढ़ तहसील मे 15 मि.मी., थानखम्हरिया 42 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook